Skip to product information
1 of 1

MYSTICAL | ENERGIZED | SACRED

वास्तु दोष निवारण यन्त्र (Vastu Dosh Nivaran Yantra)

वास्तु दोष निवारण यन्त्र (Vastu Dosh Nivaran Yantra)

Regular price Rs. 200.00
Regular price Rs. 300.00 Sale price Rs. 200.00
Sale Sold out
Taxes included. Shipping calculated at checkout.
  • Natural and Certified
  • Free Delivery in India
  • 100% Authentic
किसी भी प्रकार के संपर्क के लिए WhatsApp करें

वास्तु दोष निवारण यन्त्र :
वास्तु शास्त्र में दिशाओ के ज्ञान के आधार पर किसी जगह (घर, ऑफिस ) वस्तुओ को रखने की एक नियमावली है| वास्तु दोष निवारण यन्त्र को स्थापित करके पूजा करने से घर या ऑफिस में चल रहे वास्तु दोषों में कमी आती है| आप वास्तु दोष दूर करने वाले मंत्र का भी जप करे|

चीजे हमारे अनुसार होने लगती है| कभी कभी ध्यान रखने पर भी मकान या ऑफिस की बनावट में वास्तु दोष रह जाता है| इस दोष के कारण ना चाहते हुए भी हमें कई किस्म के नुकसान देखने पड़ते है| यदि हम तोड़ फोड़ नही कराना चाहते तो यह यन्त्र किसी शुभ समय पर स्थापित करा लेना चाहिए|

वास्तु दोष निवारण यन्त्र की स्थापना की दिशा :
सम्पूर्ण वास्तु दोष निवारण यन्त्र को स्थापित करने के लिए सबसे अच्छी जगह है उत्तर या पूर्व दिशा|

कैसे करे इसकी पूजा :
वास्तु यन्त्र की पूजा में आप देवताओ के शिल्पकार विश्वकर्मा जी की पूजा करे| त्रिदेवो और अपने आराध्य देव को भी प्रसन्न रखे|

वास्तु दोष निवारण यंत्र से लाभ :

  • यदि घर में वास्तु दोष है तो यह उन सभी कमियों को कम कर देता है , लेकिन इसके लिए आप रोज इस यंत्र की पूजा करते रहे|
  • ऑफिस या दुकान में भी वास्तु के दोष है तो वहा भी इसकी सही विधि से स्थापना कराये और नित्य पूजा करे

वास्तु दोष दूर करने वाले 8 मंत्र -
वैसे तो दिशाए 10 होती है पर वास्तु शास्त्र में 8 दिशाओ के आधार पर ही नियम बनाये गये है| किस दिशा से किस कौनसा देवता आपके वास्तु दोष से नाराज है| उन्ही के लिए वास्तु मंत्र का जप किया जाता है| वास्तु मंत्र का सही विधि से जप करने से ये दोष कम होते है और घर में सुख समृधि आपसी प्रेम बढ़ता है|

उत्तर दिशा से वास्तु दोष मुक्ति मंत्र :
हमारे सनातन धर्म में उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर की बताई गयी है| यदि इस दिशा में वास्तु दोष है तो धन की कमी और अनावश्यक खर्च बढ़ जाते है| इस आर्थिक नुकसान से बचने के लिए कुबेर को प्रसन्न करे|

ॐ कुबेराय नमः और ॐ बुधाय नमः

दक्षिण दिशा से वास्तु दोष मुक्ति मंत्र :
शास्त्रों के अनुसार दक्षिण दिशा यमराज और नवग्रहों में मंगल की होती है| यदि घर के दक्षिण में वास्तु दोष है तो आप मंगल यन्त्र को स्थापित करे और मंगल दोष निवारण उपाय काम में ले|

ऊँ अं अंगारकाय नमः और
यम देवता के लिए ऊँ यमाय नमः

आग्नेय दिशा (दक्षिण-पूर्व) से वास्तु दोष मुक्ति मंत्र :
यह दिशा अग्नि कोण की मानी जाती है| घर के इस भाग में जल तत्व नही अग्नि जरुर होनी चाहिए| वास्तु शास्त्र में रसोई के लिए यह जगह सबसे अच्छी है| यदि इस दिशा में वास्तु का दोष है तो फिर आप अग्नि देव और शुक्र देव को प्रसन्न करने वाले मंत्र का जप करे|

ऊँ अग्नेय नमः और
ऊँ शुं शुक्राय नमः


ईशान (उत्तर-पूर्व ) से वास्तु दोष मुक्ति मंत्र :
इस दिशा के देवता महादेव है और स्वामी है देवताओ के गुरु बृहस्पति| आप इस दिशा के वास्तु दोष को दूर करने के लिए शिव और बृहस्पति देव को प्रसन्न करे|

ॐ नमः शिवाय और
ऊँ बृं बृहस्पतये नमः

नैऋत्य (दक्षिण-पश्चिम) से वास्तु दोष मुक्ति मंत्र :
घर में दक्षिण-पश्चिम दिशा को राहु की दिशा माना गया है| यदि इस दिशा में दोष होता है तो अकस्मात दुर्घटना हो सकती है| राहु के मन्त्र जप से आप वास्तु दोष को कम कर सकते है|

ऊँ नैऋताय नमः और
ऊँ रां राहवे नमः


पश्चिम दिशा से वास्तु दोष मुक्ति मंत्र :
वरुण देव और सूर्य पुत्र शनिदेव को इस दिशा का स्वामी माना जाता है| वास्तुशास्त्र में पश्चिम दिशा से दोष मुक्ति के लिए आप इन देवताओ के मंत्र का नित्य जप करे|

ऊँ शं शनैश्चराय नमः और
ॐ जलदेव वरुणाय नमः


पूर्व दिशा से वास्तु दोष मुक्ति मंत्र :
पूर्व दिशा के स्वामी भगवान सूर्यदेव और इन्द्र को बताया गया है| आप इन दोनों के मंत्र का जाप करे जिससे आपका यश कीर्ति बढ़ेगी|

ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः

वायव्य (उत्तर-पश्चिम) दिशा से वास्तु दोष मुक्ति मंत्र :
यह दिशा भगवान चन्द्र देवता की है| इसके देवता वायुदेव है| चन्द्र दोष वाले व्यक्ति का मन चंचल होता है| मन के हारे हार है, मन के जीते जीत| मन ही सफलता की कुंजी माना गया है| चन्द्र और वायु देव के मन्त्र जपे|

ॐ सोमाय: नमः ॐ वायुदेवाय: नमः

View full details